- Hindi News
- सिटी वेल्फेयर क्लब ने किया डायरेक्टरी का विमोचन
सिटी वेल्फेयर क्लब ने किया डायरेक्टरी का विमोचन
फतेहाबाद | सिटीवेल्फेयर क्लब विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर निकाली गई शहर की मोबाइल डायरेक्टरी का विमोचन अग्रवाल धर्मशाला में हुआ। डायरेक्टरी का विमोचन अग्रवाल सभा के प्रधान देवी दयाल तायल शहर के विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी ने किया। व्यापार मण्डल अनाज मण्डी के प्रधान प्रेम मित्तल, वरिष्ठ उपप्रधान सुभाष मुंजाल, उपप्रधान रविंद्र मेहता जिला व्यापार मण्डल प्रधान डॉ. आत्म प्रकाश, अशोक नारंग, रेडीमेड यूनियन प्रधान प्रेम आहुजा, किरयाणा एसोसिएशन प्रधान अशोक खट्टर, सब्जी मण्डी यूनियन प्रधान विजेंद्र सैनी जग्गू आनंद, क्लब प्रधान विनोद अरोड़ा मौजूद रहे।