पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा विभाग ने की अध्यापकों की एसीआर गुम

शिक्षा विभाग ने की अध्यापकों की एसीआर गुम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलामौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अध्यापकों के एसीपी के केस गुम होने से अध्यापक वर्ग में भारी रोष है। हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ ने इस पर कड़ा रोष जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ के खंड प्रधान सुरजीत सिंह, सचिव सुमेर आर्य, राज्य कमेटी सदस्य राजपाल मिताथल ने कहा कि एसीपी के मामले जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अधूरे पड़े है। कार्यालय में इन पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हो रही जिससे इन अध्यापकों में निराशा है। राजपाल मिताथल ने बताया कि पिछले 7 महीनों से मुख्य शिक्षकों के एसीपी के मामले जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भेजे गए थे जिनकी एसीआर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में होती है, फिर भी ऐतराज लगाकर भेज दिया जाता है कि इनकी एसीआर पूरी नहीं है। कई मुख्य शिक्षकों के तो 8-8 एसीआर गुम है। कुल 10 में से 8 एसीआर गुम होना लापरवाही जाहिर करती है।

इनकी गुम हुई एसीआर

नेताओं ने बताया कि कार्याल से बंत सिंह चन्देरी, गुरमीत कौर बीसला, राशन नाथ ढाणी माजरा, महेन्द्र सिंह खैरातीखेड़ा, कृष्ण कुमारी बोसवाल, मनोरमा बनगांव, गुरमीत सिंह रत्ताटिब्बा, जगदीश चन्द्र ढाणी माजरा, मेहरचंद खजूरी जाटी, सुदेश कुमारी धांगड़, उदमी राम अकांवाली, जयकुमार एचटी नं. 2 फतेहाबाद, महेन्द्र कुमार चनकोठी, विनोद कुमारी बस्ती भीमा, कुलदीप सिंह हरिपुरा, राधा रानी बनगांव, शकुंतला धिड़, बलजिंद्र नकटा आदि अध्यापकों की एसीआर गुम है।

लापरवाही