अब फतेहाबाद शहर में होंगे 25 वार्ड
नगरपरिषद फतेहाबाद की नई वार्ड बंदी तय हो गई है। जल्द ही इसकी घोषणा कर दी गई। नई वार्ड बंदी के बाद शहर में 25 वार्ड होंगे जबकि मौजूदा समय में 21 वार्ड हैं। इस तरह से अब शहर 25 वार्डों में बंट जाएगा। अगले चुनाव में 25 नगर पार्षदों के लिए चुनाव होंगे।
शुक्रवार को चंडीगढ़ में स्थानीय निकाय विभाग के कार्यालय में निदेशक की मौजूदगी में हुई बैठक में नई वार्ड बंदी तय की गई। बैठक में नगर परिषद चेयरमैन वीरेंद्र नारंग ईओ धीरज कुमार के अलावा पार्षद बलवंत राय, सुनीता रति, सुभाष नायक, राजू मुंजाल, सुमन बाला मेहता, ज्योति मेहता नप के एमई एचके शर्मा, जेई सुखविंद्र धूडिय़ा आदि अधिकारी पहुंचे थे। देर शाम तक चली इस बैठक में नए वार्ड तय कर दिए गए। जल्द नए वार्डों को लेकर अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
सामान्यवर्ग के िलए10 वार्ड रहेंगे
2,3,7,9,12,14,17,19,20,23वार्ड सामान्य वर्ग के लिए रखे गए हैं।
एससीबीसी वार्ड ये होंगे
एससीआरक्षित वार्डों की सूची में वार्ड नंबर 4,5,6, 16, 22 रहेंगे। इनमें 5 6 महिला वर्ग के लिए होंगे। इसके अलावा 24 25 नंबर वार्ड बीसी वर्ग आरक्षित होंगे।
येएरिया हुआ शामिल
नईवार्ड बंदी में भाटिया नगर, योग नगर का नया रकबा, हुडा सेक्टर समेत नया आवासीय एरिया शामिल किया गया है। भोडियाखेड़ा गांव को नगर परिषद में शामिल करने का प्रस्ताव अभी पारित नहीं हो पाया है। पहले पूरे गांव को नप की सीमा में शामिल करने को लेकर खूब चर्चा हुई, प्रस्ताव भी बनाया गया था।
कुछ पुराने वार्डों का कुछ हिस्सा काट कर अन्य पड़ौसी वार्डों में शािमल किया गया है जबकि कुछ मकान नए वार्डों में शामिल किए गए हैं।
11 20
12 13
13 15
14 9
16 16
17 17
19 23
20 22
21 25
1 1
2 2
3 3
4 5
5 6
6 8
7 10
8 12
9 18
10 21
वार्ड नंबर अब तक अागे
महिला वार्ड की संख्या 9 हुई
नईवार्ड बंदी के बाद शहर में 9 महिला आरक्षित वार्ड हो गए हैं। इनमें 1,10, 11,13,15,18,21 शामिल हैं। यह वार्ड सामान्य वर्ग महिला आरक्षित होंगे। मौजूदा समय में वार्ड नंबर 3, 7,8, 9, 14 16 महिला आरक्षित हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति वर्ग में भी दो महिला आरक्षित वार्ड होंगे जोकि वार्ड नंबर 5 6 तय किए गए हैं। हालांकि इसके लिए आिधकारिक अधिसूचना जारी होना अभी बाकी है
वार्ड बंदी तय हुई,