- Hindi News
- पार्षदों के खिलाफ अब चेयरमैन ने खोला मोर्चा, बोले सदस्यता हो रद
पार्षदों के खिलाफ अब चेयरमैन ने खोला मोर्चा, बोले सदस्यता हो रद
नगरपरिषद के चेयरमैन विरोधी खेमे के बीच रार बढ़ती जा रही है। अभी तक जहां चेयरमैन के खिलाफ कई पार्षद अविश्वास प्रस्ताव लाने की मुहिम के तहत बार बार अधिकारियों से मिलते रहे थे, वहीं अब नगर परिषद के चेयरमैन ने इन पार्षदों के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने डीसी को ऐसे पांच पार्षदों का लगातार हाउस की बैठकों में नहीं पहुंचने को लेकर शिकायत दी है और म्यूनिसिपल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए इनकी सदस्यता रद करने की मांग की है।
इनपार्षदों की शिकायत की
नगरपरिषद चेयरमैन की ओर से प्रशासन को शिकायत दी गई है कि पांच पार्षद जिनमें दर्शन नागपाल, सुशील जांगड़ा, रमेश गिल्होत्रा, कुलवंत सवणा मदन बंसल शामिल हैं, नगर परिषद के हाउस की कई बैठकों में लगातार उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने बताया कि हाउस की लगातार तीन बैठकें हुई हैं और ये इनमें हाजिर नहीं हुए। ऐसे में क्यों उनके खिलाफ एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। उनकी सदस्यता रद्द कर दी जाए। नप अधिकारियों ने इस मामले को लेकर रिपोर्ट भेज दी है। अब सरकार उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद निर्णय लिया जाएगा।
सरकार के निर्णय पर अटकी नारंग की चेयरमैनी
इसपूरे मामले में अब नारंग की चेयरमैनी सरकार के निर्णय पर टिकी है। यदि विरोधी खेमे के कुछ पार्षद भाजपा में शामिल होने के बाद दूसरे पार्षदों का समर्थन लेने में कामयाब हो जाते हैं तो उसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला सरकार के जरिए जल्द ही अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर बैठक बुलवा सकते हैं। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा सकते हैं। वहीं बात रही बैठकों से गैर हाजिर रहने वाले पांच पार्षदों की सदस्यता रद्द करने का तो इस मामले के अभी लटकाया जा सकता है। इस तरह से नारंग को हटाने की कार्रवाई जल्द हो सकती है। वहीं यह भी हो सकता है कि भाजपा में जाने वाले पार्षदों के खिलाफ उनके ही सहयोगी पार्षद विरोध में सकते हैं। ऐसे में सारी कार्रवाई ठप पड़ जाएगी। वहीं पार्षद मदन बंसल ने कहा है कि उनके साथी पार्षदाें ने प्रधान को हटाने के लिए लौटे में नमक डाल कर कमस खाई हुई है, एेसे में भाजपा में जाने पर पार्षदों का आपसी अविश्वास टूट सकता है।
पार्षदों के भाजपा में जाने की चर्चा
नगर परिषद् चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग को लेकर अधिकारियों से मिलने वाले पार्षद। (फाइल फोटो)
पिछले कुछ दिनों