- Hindi News
- भाइयों के साथ पति के घर पहुंची, दहेज का सामान उठाने को लेकर मारपीट
भाइयों के साथ पति के घर पहुंची, दहेज का सामान उठाने को लेकर मारपीट
गांवबीघड़ में दहेज के मामले को लेकर एक दंपती के बीच चल रही खींचतान मारपीट तक जा पहुंची। घायल दोनों पक्षों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सदर पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। सदर फतेहाबाद पुलिस ने बीघड़ निवासी शंकरलाल की शिकायत पर उसकी पुत्रवधू पुत्रवधू के भाईयों सहित आधा दर्जन से ज्यादा लोगाें के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएचओ गौरव शर्मा ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने भी अपने बयान दर्ज करवाए हैं जिनकी जांच चल रही है। पुलिस को दी गई शिकायत में बीघड़ निवासी शंकरलाल ने बताया कि उसके बेटे रोहताश की शादी हिसार के मंगाली गांव में हुई थी। पुलिस के अनुसार दंपती और उनके परिवारों के बीच पारिवारिक मतभेद हो गए थे और इसके बाद आरोपी युवती की ओर से बीघड़ निवासी अपने ससुरालजनों पर दहेज प्रताड़ना संबंधी आरोप लगाए गए। शंकरलाल के अनुसार उसका इंग्लैंड में रह रहा उसका बेटा रोहताश कुछ दिनों पहले लौटा है।
मामले का निपटारा होने के बाद युवती अपने भाईयों के साथ ससुराल अपना दहेज का सामान लेने पहुंची लेकिन वहां उसने मौजिज लोगों की गैर मौजूदगी में सामान उठाने की कोशिश की। पुलिस शिकायत के अनुसार युवती ने अपने भाईयों साथ आए अन्य लोगों के साथ शंकरलाल के साथ मारपीट की। बाद में दोनों पक्षों में मारपीट हुई और सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार शंकरलाल की शिकायत पर उसकी पुत्रवधू सहित करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।