तहसील चौक में दीवार गिरी, बच्चे की मौत
तहसील चौक स्थित माता मंदिर के पास अचानक गिरी एक घर की दीवार के नीचे दबने से ढाई साल के एक बच्चे की मौत हो गई जबकि मृतक का बड़ा भाई घायल हो गया। डिंग थाना में तैनात ईएएसआई विजय कुमार अपनी प|ी दो बच्चों के साथ तहसील चौक स्थित माता मंदिर में आया हुआ था। हादसे के समय विजय और उसकी प|ी मंदिर में थे जबकि दोनों बच्चे बाहर गली के कोने पर एक मकान की दीवार के पास खेल रहे थे। दीवार गिरने का धमाका सुनते ही गली के लोगों ने दोनों बच्चों को मलबे से निकाला और उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में ढाई साल के विनय की मौत हो गई जबकि साढ़े चार साल के नितिन को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दीवार गिरने के कारणाें की जांच शुरू की। गली के लोगों ने बताया कि आसपास काफी पुराने घर हैं और इनकी दीवारे सीमेंट की बजाय चिकनी मिट्टी से बनाई गई हैं।
डिंग थाना में तैनात किरमारा गांव के पुलिसकर्मी का बेटा था ढाई साल का बच्चा
फतेहाबाद। पुरानी तहसील के पास िगरी मकान की दिवार।