पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीए आदेश के बावजूद बस नहीं रुकने पर यात्रियों ने किया हंगामा

जीए आदेश के बावजूद बस नहीं रुकने पर यात्रियों ने किया हंगामा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोडवेज महाप्रबंधक आरएस पूनिया के आदेशों के बावजूद सिंध बैक के पास बस रूकने पर यात्रियों ने फिर हंगामा खड़ा कर दिया। यात्रियों ने मामले की सूचना महाप्रबंध आला अधिकारियों को दी। शुक्रवार को ही जीएम अन्य अधिकारियों ने पुराना बस स्टैंड के पास बसे रूकने का अश्वासन दिया था। यात्री रमेश कुमार, कमलदीप, सुरजीत, भोला सिंह,नरेश,लाला राम ने कहा कि पुराना बस स्टैंड पर बसे रूकने को लेकर जीएम एसडीएम से मिले थे। शुक्रवार को जीएम ने इस बारे रतिया आकर हिदायत भी जारी कर दी थी। बसे रोकने के लिए विभाग के निरीक्षक को तैनात किया गया था। शाम को चंडीगढ से फतेहाबाद जाने वाली बस के चालक ने बैंक के पास उनके द्वारा रूकने का संकेत करने के बावजूद भी बस को नही रोका और भगा ले गया। जबकि वे वहा खड़े रह गये। मामले से जीएम को अवगत करवाया गया। खफा यात्रियों ने बस रूकने को लेकर खूब हंगामा किया। उन्होंने बस चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की यात्रियों ने कहा चालक परिचालक उन्हें वेबजह परेशान कर रहे है। खफा यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। जीएम द्वारा बस रोकने वाले चालक के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन देने के बाद यात्री शांत हुए।