पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पीड के दूसरे चरण का ट्रायल कल से

स्पीड के दूसरे चरण का ट्रायल कल से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शारीरिक दक्षता एवं विकास कार्यक्रम यानि स्पीड का दूसरा चरण सोमवार से शुरू होगा। यह चरण ब्लॉक स्तर पर होगा। जिला खेल अधिकारी जगजीत सिंह मलिक ने बताया कि 9 फरवरी को भट्टूकलां और रतिया के खिलाड़ियों का ट्रायल भोडियाखेड़ा स्टेडियम में होगा। फतेहाबाद ब्लॉक के खिलाड़ियों का ट्रायल अगले दिन 10 फरवरी को भोडियाखेड़ा स्टेडियम में ही होगा। जबकि भूना ब्लॉक के खिलाड़ियों का ट्रायल 11 और 12 फरवरी को राजीव गांधी खेल परिसर, गोरखपुर में और अगले दिन 13 फरवरी को राजीव गांधी खेल परिसर समैण में टोहाना जाखल खंडों के खिलाड़ियों के ट्रायल होंगे।