पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल वैन चालक ने वेतन नहीं मिलने पर आग लगाकर जान दी

स्कूल वैन चालक ने वेतन नहीं मिलने पर आग लगाकर जान दी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबादजिले के बरसीम गांव में एक निजी स्कूल के वैन चालक ने दो महीनों से वेतन मिलने मालिक द्वारा थप्पड़ मारने पर परेशान होकर आग लगा आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव का मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर स्कूल वैन के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरसीम निवासी मुकेश ने बताया कि उसका भाई 19 वर्षीय राकेश फतेहाबाद के एक निजी स्कूल में वैन चलाता था। उसने चार महीने पहले की नौकरी ज्वाइन की थी। दो महीने से बस मालिक मोहनलाल ने उसे वेतन नहीं दिया। इससे उसके परिवार को गुजारा नहीं चल रहा था। वेतन के लिए कई बार चक्कर लगा चुका था। उसका भाई 1 फरवरी को वैन मालिक के पास वेतन लेने गया तो मालिक ने वेतन देने की बात कहकर राकेश को थप्पड़ जड़ दिए। इससे उसका भाई मानसिक रूप से परेशान हो गया और शाम को घर आकर उसने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इसके बाद उसे झुलसी हालत में फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया। शनिवार सुबह उसके भाई ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।