अनूठी कहानी
कपास का पौधा15 फुट का पेड़
50 हजार रुपए देकर पहले दिया तलाक, फिर तीनों बच्चों के सामने कराई शादी
देसी कपास के पौधे की अिधकतम ऊंचाई 5-6 या 7 फुट तक होती है, लेकिन गांव जांडलीखुर्द के एक युवा किसान ने अपने घर में कपास का जो पौधा लगाया है। उसकी ऊंचाई 15 फुट से भी अिधक है। इस पौधे को देखकर गांव के लोग हैरत में पड़ जाते हैं।
नरेश कुमार इस पौधे की पिछले ढाई साल से खूब देखभाल कर रहा है। समय-समय पर खाद अन्य जरूरत की चीजें उसमें डालता रहता है। ढाई साल में यह पौधा इतना ऊंचा हो गया है। गांव जांडलीखुर्द में नाढ़ोडी रोड पर रहने वाले अनूप सिंह के बेटे नरेश कुमार ने शौकिया तौर पर घर में नरमे का पाैधा लगाया। करीब ढाई साल पहले पौधा लगाया था। उसके बाद से उसकी खूब देखभाल की गई।
समय-समय पर स्प्रे करता है। घर के प्रयोग के लिए कपास निकाल लेते हैं। नरेश ने अपने इस पौधे की खूब संभाल की। चूंकि कपास का पौधा 5-6 फुट का होने पर झुक जाता है। इसलिए नरेश ने इस पौधे को बांस के सहारे बांध दिया। गोबर खाद-पानी जारी रखा। छंटाई करता रहा। आज वह पौधा 15 फुट से भी ऊंचा हो गया। मकान की छत पर खड़े होने पर उसे आराम से छुआ जा सकता है। नरेश के दोस्त संदीप कुमार ने बताया कि नरेश कुमार को खेती में कुछ नया करने का शौक था। इसी के तहत उसने नरमे का पौध अपने घर में ही लगा दिया।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. सरदून मान ने बताया कि अामतौर पर कपास का पाैधा 5-6 फुट तक ही होता है। नरेश के घर पर 15 फुट से ऊंचा पौधा जो है, हैरत में डालने वाला है। काफी कम ही ऐसा देखने को मिलता है।
फतेहाबाद। गांव जांडलीखुर्द में नरेश कुमार के घर पर लगा कपास का पौधा।