- Hindi News
- नायब तहसीलदार के तबादले के खिलाफ नंबरदार लामबंद
नायब तहसीलदार के तबादले के खिलाफ नंबरदार लामबंद
{25 गांवों के नंबरदारों ने की बैठक
भास्कर न्यूज | कुलां
उपतहसील कुलां के नायब तहसीलदार सोमनाथ का तबादला रुकवाने के लिए नंबरदार एसोसिएशन के सदस्य लामबंद हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को ज्ञापन भी भेजा है।
इस संबंध में शनिवार को उपतहसील में कुलां से जुड़े 25 गांवों के नंबरदारों की बैठक एसोसिएशन अध्यक्ष ओमप्रकाश खांबरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। खांबरा ने बताया कि कुलां उपतहसील बनने से दो दर्जन गांवों को लाभ मिला है। यहां पर तैनात नायब तहसीलदार सोमनाथ को हाल ही में फतेहाबाद तबादला कर दिया। उनकी जगह पर फिलहाल किसी की नियुक्ति होने से पद रिक्त हो गया है। यहां पर किसी दूसरी तहसील के नायब तहसीलदार की अस्थाई तौर पर चार्ज देने की संभावना है। इससे क्षेत्र के लोगों को प्रतिदिन होने वाले उप तहसील के कार्यों से वंचित होना पड़ेगा।
बैठक में नंबरदारों के लिए उपतहसील में दो कमरे बनाने, आबियाना ब्रांच कुलां में खोलने कुलां में स्टांप पेपर विक्रेता तैनात करने की मांग पर विचार किया गया। बैठक में अध्यक्ष ओमप्रकाश खांबरा सहित सतीश कुमार दिवाना, देशराज गुल्लरवाला, रामचंद्र कानीखेड़ी, किशनलाल लहरिया, प्रेम सिंह नन्हेड़ी, पप्पू राम नन्हेड़ी, इकबाल सिंह ढेर, भगवान सिंह रहनखेड़ी, सीताराम धारसूल, ओमप्रकाश टिब्बी तोता सिंह अक्कांवाली ने भाग लिया।
नायब तहसीलदार के कुलां का तबादला रुकवाने के लिए नंबरदार एसोसिएशन कुलां की बैठक में ज्ञापन दिखाते अध्यक्ष औमप्रकाश खांबरा अन्य।