पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रतिया और भट्टू ब्लॉकों के 407 बच्चों ने भाग लिया

रतिया और भट्टू ब्लॉकों के 407 बच्चों ने भाग लिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूसरेचरण के स्पीड ट्रायल सोमवार को भाेडियाखेड़ा स्टेडियम में शुरू हुए। इसमें रतिया और भट्टू ब्लॉकों के कुल 407 खिलाड़ियों ने भाग लिया। भाग लेने वाले खिलाड़ियों की उम्र 6 से 19 वर्ष थी।

ट्रायल के दौरान 30 मीटर फ्लाइंग रेस, फारवर्ड बैंड, मेडिसिन बॉल, 6 गुणा 10 मीटर शटल रेस, 800 मीटर रेस और स्टैंडिंग जंप में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल में भाग लेने आए खिलाड़ियों के आने का सिलसिला स्टेडियम में सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गया था। बाद में जिला खेल अधिकारी जगजीत सिंह मलिक अन्य कोचों की देखरेख में ट्रायल शुरू करवाए गए।

ट्रायल में भाग ले रहा प्रत्येक खिलाड़ी कामयाबी हासिल करने के फिराम में नजर आया। ज्यादातर खिलाड़ियों में कामयाबी हासिल करने के लिए पूरा आत्मविश्वास झलक रहा था। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी थे जिनकी तैयारी अच्छे से नहीं थी। फिर भी वे हार मानने को तैयार नहीं थे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए बेताब नजर रहे थे।

आजहोंगे फतेहाबाद ब्लॉक के खिलाड़ियों के ट्रायल

जिलाखेल अधिकारी मलिक ने बताया कि मंगलवार को फतेहाबाद ब्लॉक के खिलाड़ियों के दूसरे चरण के ट्रायल भी इसी स्टेडियम में लिए जाएंगे। जबकि 11 12 फरवरी को भूना ब्लॉक के खिलाड़ियों के ट्रायल राजीव गांधी खेल परिसर गोरखपुर में लिए जाएंगे और 13 फरवरी को टोहाना जाखल ब्लॉकों के खिलाड़यों के ट्रायल राजीव गांधी खेल परिसर समैण में लिए जाएंगे।

खिलाड़ियोंऔर अभिभावकों को यह रहा मलाल

दूसरेचरण के ट्रायल में भाग लेने आए खिलाड़ियों और उनके साथ आए उनके अभिभावकों को इस बात का मलाल रहा कि खिलाड़ियों को आने जाने का खर्च तो संबंधित स्कूल वहन कर रहा है और ही खेल विभाग। अगर खिलाड़ियों को आने जाने का खर्च दिया जाए तो वे और ज्यादा उत्साह से ट्रायल दे सकते हैं।

स्पेट के ट्रायल के दौरान मेडिसन बॉल थ्रो में भाग लेता प्रतिभागी।

स्पेट के ट्रायल के दौरान 800 मीटर दौड़ में भाग लेते प्रतिभागी।