पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांडलीकलां की वार्डबंदी दोबारा करने की मांग की

जांडलीकलां की वार्डबंदी दोबारा करने की मांग की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवजांडलीकलां में दोबारा से वार्डबंदी कराने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों को एक प्रतिनिधिमंडल रमेश जांडली के नेतृत्व में एसडीएम से मिला और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए बताया गया कि जो वार्डबंदी की गई है वह गलत और अव्यवहारिक है। वार्डबंदी के दौरान गांव की भौगोलिक स्थिति का जायजा भी नहीं लिया गया।

ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को बताया कि बीसा साल पहले बने वार्डों को दुरुस्त नहीं किया गया और पुरानी वार्डबंदी को ही नई वार्डबंदी का रूप दे दिया गया है जो सरासर गलत है। गांववासियों ने सही तरीके से वार्डबंदी करने के लिए ग्राम सचिव बलबीर सिंह को हरसंभव सहयोग देने की बात कही थी। लेकिन सचिव ने ग्रामीणों को गुमराह किया। ग्रामीणों ने मांग कि है नए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा कर फिर से वार्डबंदी की जाए और उसको सार्वजनिक की जाए। इस मामले में दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

एसडीएमने दिया आश्वासन

एसडीएमने प्रतिनिधिमंडल को अाश्वासन दिया है कि नायब तहसीलदार भूना की देखरेख में नए सिरे से वार्डबंदी करवा दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में सुरेश भैंरो, चंद्रलाल सोनी, जगदीश कोहाड़, महेंद्र जागलान, सतबीर, दलबीर सिंह, धर्मपाल गुणपाल अन्य लोग भी थे।

वार्डबंदी में गडबडी के आरोपों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को देने पहुंचे जांडली के ग्रामीण।