पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसों में कार और बाइक सवार घायल

हादसों में कार और बाइक सवार घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवबरसीन के नजदीक रविवार देर सायं अचानक सामने आवारा पशु आने से एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक मताना निवासी रामफल घायल हो गया। उसे तुरंत फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रामफल ने बताया कि वह रविवार सायं भूना से मताना रहा था।

उसने बताया कि रास्त में जब वह गांव बरसीन के समीप पहुंचा तो उसकी कार के सामने अचानक एक आवारा पशु गया। आवारा पशु से टकराकर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसे चोट लगी। वहीं दूसरी ओर गांव हिजरावांकलां में सोमवार सुबह टाटा एस गाड़ी की टक्कर लगने से बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार हिजरावां कलां निवासी जोरा सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।