कर्मियों का धरना 5 वें दिन में
मार्केटकमेटी के अग्निशमन प्रकोष्ठ में अनुबंध आधार पर कार्यरत फायर कर्मचारियों को नौकरी से हटाए जाने पर उनकी ओर से दिया जा रहा बेमियादी धरना सोमवार को पांचवें दिन में प्रवेश कर गया। मार्केट कमेटी प्रशासन के खिलाफ कमेटी कार्यालय के बाहर धरना दे रहे कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए लाल बत्ती चौक तक प्रदर्शन करते हुए रोष का इजहार भी किया।
धरने में फतेहाबाद जिले के सभी ब्लाॅक के कर्मचारियों ने भाग लिया जिसमें भट्टू फायर स्टेशन, भूना, रतिया, धारसूल कलां, जाखल टोहाना के फायर कर्मचारी भी शामिल थे। सभी ने प्रशासन की नीतियों की जमकर निंदा की। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने बैनर लिए हुए थे और नारे लिखी पट्टिकाएं भी थीं जिन पर लिखा था ठेकेदारी प्रथा बंद हो। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि फायर स्टेशनों के कर्मचारी पिछले पांच बरसों से ईमानदारी से कार्य कर रहे थे परंतु प्रशासनिक अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव आने से सभी कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया है। अब इन कर्मचारियों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है और उन्होंने फैसला लिया है कि जब तक उन्हें बहाल नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। फायर कर्मचारियों ने 26 फरवरी को सत्याग्रह जेल भरो आंदोलन में भी बढ़चढ़ कर भाग लेने का निर्णय लिया।
सरकारीक्षेत्र काे बेचने की तैयारी की जा रही है
धरनेकी अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान बेगराज ने की। धरने में जिला उपप्रधान भूप सिंह भड़ोलांवाली, एआई वर्कर यूनियन के मदन लाल गुर्जर, सतबीर सिंह, ब्लाॅक प्रधान पवन कड़वा, ब्रह्मपाल, अध्यापक संघ के राज्य कमेटी सदस्य राजपाल मित्ताथल, जिला कैशियर ओमनाथ, नेपाल, राम सिंह, शिवराज आिद माैजूद थे।
प्रदर्शन कर रोष व्यक्त करते हुए मार्केट कमेटी से निकाले गए अग्निशमक कर्मचारी।