- Hindi News
- बेटे को पीटा और बेटी को उठाने की धमकी, महिला ने की कार्रवाई की मांग
बेटे को पीटा और बेटी को उठाने की धमकी, महिला ने की कार्रवाई की मांग
फतेहाबाद | गांवकाजलहेड़ी की एक महिला ने अपने बेटे और बेटी की जान को खतरा बताया है। इस संबंध में एसपी फतेहाबाद के नाम डीएसपी को एक शिकायत पत्र महिला ने सौंपा है जिसमें अपने बेटे बेटी की सुरक्षा की मांग की है। साथ ही महिला ने मांग की है कि उसके बेटे के साथ मारपीट करने और बेटी के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। काजलहेड़ी निवासी सुनीता ने शिकायतपत्र में बताया कि उसका पति बाहर नौकरी करता है। उसके बेटे के साथ 4 फरवरी को गांव बड़ोपल के कुछ लोगों ने रंजिशन हमला करते हुए उसके अपहरण की कोशिाश की। उसने बताया कि हमले के दौरान शोर मचाने पर पड़ौस के लोगों ने उसके बेटे को बचा लिया। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी हिसार सरकारी कॉलेज में पढ़ती है और आरोपी कई बार उससे छेड़छाड़ करने और अपहरण की धमकी देते हैं। एसपी कार्यालय से महिला की शिकायत को सदर थाना में कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।