पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थाना रोड पर पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण

थाना रोड पर पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैफिकपुलिस ने मंगलवार को थाना रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। दुकानों के बाहर फुटपाथ पर रखे गए सामान को पुलिस ने दुकानों के अंदर करवाया। इसके अलावा यहां-वहां खड़े वाहनों को भी व्यवस्थित ढंग से खड़े करने के लिए कहा गया। बता दें कि नई एसपी के संज्ञान में शहर में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था का जिक्र आया तो उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को तुरंत मौके पर जाकर बाजार में अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।

शहर में थाना रोड, जवाहर चौक, हंस मार्किट में जाम की स्थित से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस को नगरपरिषद के अिधकारियों के साथ मिलकर काम करने के लिए कहा गया है। मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने थाना रोड और हंस मार्किट से अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान चलाया।

थाना रोड पर अतिक्रमण हटवाते हुए ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज बहादर सिंह।