पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ई रजिस्ट्रेशन के लिए लोग लगा रहे चक्कर

ई-रजिस्ट्रेशन के लिए लोग लगा रहे चक्कर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशसरकार की ओर से तहसीलों उप तहसीलों में बीते दिनों शुरू की गई ई-रजिस्ट्रेशन सुविधा लाेगों के लिए दुविधा बन कर रह गई है। आमजन के अलावा रजिस्ट्री कराने वाले वकील भी परेशान हो चुके हैं। तहसीलों उपतहसीलों में बिना संस्थाधनों कर्मचारियों के यह सुविधा शुरू करने से परेशानी का कारण बन चुका है। समस्या से परेशान भट्टूकलां उपतहसील के वकीलों, स्टांप वेंडरों लोगों ने बुधवार को इस बारे में ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।

भूना उपतहसील में भीपरेशानियां कम नहीं

भूनाको उप तहसील का दर्जा मिलने के बाद केवल दो दिन मंगलवार अथवा वीरवार को रजिस्ट्ररी की जाती है अब ई-रजिस्ट्ररी शुरू होने से लोगों को काफी दिक्कत आएगी। क्योंकि रजिस्ट्ररी करवाने के लिए उसे तहसील कार्यालय में एक दिन पहले खरीददार बेचने वाले को अपनी उप स्थति दर्ज करवानी होगी। जिसके बाद टोकन मिलेगा अगले दिन रजिस्ट्ररी होगी। इस दौरान अगर कोई छुट्टी गई या अधिकारी आदि आया तो बाहर से आने वाले व्यक्ति को काफी आर्थिक मानसिक परेशानी होगी। इसलिए लोगों का कहना था कि भूना में सातों दिन रजिस्ट्ररी की जाए जिससे लोगों को भी परेशानी बचेगी, सरकार की योजना भी सिरे चढ़ेगी।

जब इस बारे में भूना में नायब तहसील दार सोमनाथ से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि इस कार्य से लोगों के कार्य जल्दी होंगे। शुरू -शुरू में थोड़ी बहुती दिक्कत है बाद में सिस्टम भी ठीक हो जाएगा और लोगों को भी समझ जाएगी।

भट्टूकलां उपतहसील में रजिस्ट्रीक्लर्क नहीं, 50 लोग आए 25 को मिली अप्वाइंमेंट

यहांबात करें तो भट्टू उपतहसील में तो ई-रजिस्ट्रेशनकी सुविधा से लोग खासे परेशान हैं। एक सप्ताह में ही लाेग सरकार की इस योजना से आजीज चुके हैं। भट्टू उपतहसील में तो रजिस्ट्री क्लर्क है, ही कर्मचारी। मात्र एक कंप्यूटर ऑपरेटर लगाया हुआ है। ऐसे में रजिस्ट्रियों का काम नहीं हो पा रहा है।

एडवोकेट रविंद्र कुमार, खुशी राम आदि ने बताया कि उपतहसील में कर्मचारियों के अभाव के चलते रजिस्ट्रयों का काम नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां तीन दिन रजिस्ट्री होती है। मंगलवार को 50 लोगों ने आवेदन किए, लेकिन 25 लोगों को ही अप्वाइंमेंट ही मिल पाई। बाकी लोगों को वापस लौटना पड़ा। अब उन्हें अगले दिन अप्वाइमेंट मिलेगी। ऐसे में रजिस्ट्री कराने में 15 दिन लग जाएंगे। वहीं बताया कि उपतहसील में इंटरनेट की स्पीड कम होने से भी परेशानियां काफी होती हैं।