- Hindi News
- फेसबुक और व्हाट्सअप पर शिकायत मिली तो भी पुलिस तुरंत लेगी एक्शन
फेसबुक और व्हाट्सअप पर शिकायत मिली तो भी पुलिस तुरंत लेगी एक्शन
फतेहाबादजिला पुलिस में दरोगागिरी को खत्म करके उसे सोशल रूप दिया जाएगा। नवनियुक्त एसपी संगीता कालिया ने गुड़गांव की तुलना में फतेहाबाद जिले का क्राइम ग्राफ बहुत ही कम आंकते हुए यहां पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी बढ़ाने की तैयारी की है। मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में एसपी ने जनहित के लिए कई नये ऐसे प्रयोग शुरू करने पर फोकस किया जिससे पुलिस और पब्लिक के बीच दूरियां कम ही नहीं बल्कि बिल्कुल खत्म हों। जनता के प्रति पुलिस की जवाबदेही पूरी गंभीरता से तय हो इसके लिए कई बदलाव भी महकमे में एसपी ने करने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जिस तरह से बदलाव के दौर से हम गुजर रहे हैं उसी तरह से पुलिस महकमे में भी बदलाव की जरूरत है। एसपी ने कहा कि जनता को बेहतर पुलिस तंत्र देने के लिए पुलिसकर्मियों को नये बदलाव ढलना होगा।
{फतेहाबाद जिला पुलिस में दरोगागिरी को खत्म करके बनाएंगे हाईटेक
{हर थाने में कंपलेंट फीडबैक अिधकारी की होगी नियुक्ति
एसपी ने माना- फतेहाबाद में नहीं कर्मचारियों की कमी
पुलिसमहकमे में किसी पुलिस अधिकारी के मुंह से शायद ये पहली बार सुनने को मिला कि फतेहाबाद जिले में पुलिस के पास उम्मीद से बहुत ही कम काम है। एक ओर जहां आम तौर पर सीनियर पुलिस अधिकारी महकमे में मैन पॉवर की कमी का रोना रोते हैं वहीं दूसरी तरफ नई एसपी संगीता कालिया ने देर रात हुई मीटिंग के संदर्भ में मंगलवार को कहा कि मीटिंग में यहां के सभी थाना एसएचओ के चेहरे खिले-खिले थे। एसपी का मानना है कि क्राइम ग्राफ को देखते हुए यहां पुलिस के पास काफी कम काम है। ऐसे में मौज-मस्ती से नौकरी करने वाले एसएचओ से और अधिक काम लेने पर उनका ज्यादा ध्यान रहेगा यानि नई एसपी को जिला पुलिस में मैन पॉवर की कमी नहीं दिखती।
4. लाल पेन वाली शिकायतों पर एसपी रखेंगी नजर : थानेमें हुई जांच से जो शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं होंगे उन फाइलों को फीडबैक अधिकारी लाल पैन से मार्क करेंगे। लाल पैन से मार्क होने वाली शिकायतों पर एसपी खुद नजर रखेंगी और जरूरत के अनुसार जांच अधिकारी को बदलेंगी।
3. हर थाने में फीडबैक अधिकारी की नियुक्ति : हरथाने में फीडबैक अधिकारी की नियुक्ति होगी। फीडबैक अधिकारी का काम होगा हर शिकायतकर्ता से उसकी शिकायत पर हुई कार्रवाई का फीडबैक लेना।
2. शिकायतों की स्टेटस रिपोर्ट बनेगी : जिलेके हर थाने में ऑनलाइन शिकायतों पर भी उसी तरह से स्टेटस रिपोर्ट तैयार होगी जो दस्ती शिकायतों की होती है। लापरवाही किसी भी रूप में हुई तो संबंधित पुलिस अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ एक्शन लेने में देरी नहीं की जाएगी।
5. धरने-प्रदर्शन के लिए एसपी की परमिशन ज्यादा जरूरी : शहरमें जुलूस, प्रदर्शन, धरने या अन्य कार्यक्रम के लिए शहर में किसी को भी एकत्रित होने की परमिशन नहीं होगी। एसपी ने साफ कहा है कि नये पुलिस एक्ट के तहत एक निश्चित जगह के अलावा कहीं पर भी उक्त कार्यों के लिए परमिशन नहीं दी जा सकती। निश्चित जगह के लिए भी डीसी की परमिशन से काम नहीं चलेगा, एसपी की परमिशन ज्यादा जरूरी है।
1. बनेंगे फेसबुक, व्हाट्सअप अकाउंट : नईएसपी ने कहा है कि फतेहाबाद पुलिस के फेसबुक और व्हाट्सअप अकाउंट बनेंगे। फेसबुक पर पुलिस के बारे में लोग अपनी खुलकर राय वक्त करेंगे तो इससे पुलिस सोशल रूप से मजबूत हाेगी। व्हाट्सअप के जरिए शिकायत मिलेंगी तो तुरंत एक्शन भी लिया जाएगा।