पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धांगड़ में बसें रोकने का आरोप

धांगड़ में बसें रोकने का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस सेवा के लिए सड़क पर प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | फतेहाबाद/रतिया

बसेंना रुकने से परेशानी के चलते फतेहाबाद के समीप गांव बरसीन रतिया में रोडवेज विभाग के खिलाफ विद्यार्थियों ने विरोध जताया। बरसीन में छात्रों ने रोड जाम किया। करीब 10 मिनट तक जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर हुडा चौकी इंचार्ज रिसाल सिंह मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस द्वारा परेशान छात्राें को डीसी से मिलवाया गया। डीसी द्वारा मामले को रोडवेज विभाग के अिधकारियों के पास भेज दिया।

रोडवेज विभाग ने समस्या पर विचार-विमर्श करके समाधान का आश्वासन विद्यार्थियों को दिया है। वहीं दूसरी ओर रतिया में बसों की समस्या को लेकर मंगलवार को स्कूल काॅलेज के विद्यार्थियों ने नए बस स्टैंड के मुख्य गेट को बंद कर धरना दे दिया। खफा विद्यार्थियों ने रोडवेज विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे स्टेट हाइवे पर जाम लगाएंगे। विद्यार्थी प्रदीप कुमार, लवकेश, जितेंद्र, बिंद्र सिंह, सुरजीत, सतबीर, हिमानी, कन्नू, प्रिया, पूजा, सुजाता, सर्वजीत ने कहा कि वे फतेहाबाद के विभिन्न संस्थानों में पढते हैं। सुबह साढ़े 7 बजे उनके स्कूल-कालेज जाने का समय होता है। सुबह के समय बस पर चढने के लिए वे नए बस स्टैंड पर इकट्ठे होते हैं। विद्यार्थियों को देखकर चालक-परिचालक जानबूझकर बस का टाइम मिस कर देते हैं, जबकि उन्हें रोडवेज ने पास बनाकर दिए हुए हैं। विद्यार्थियों ने करीब एक घंटे तक बस स्टैंड पर धरना देकर नारेबाजी की। रोष प्रदर्शन की सूचना मिलने पर शहर चौकी प्रभारी ओमप्रकाश, एएसआई जगदीश कुमार मौके पर पहुंचे। अड्डा इंचार्ज देसराज मौके पर पहुंचे अौर उन्होंने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करवाते हुए समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

रतिया। बस की समस्या को लेकर नये बस स्टैंड पर धरना देकर रोष जताते विद्यार्थी। विद्याार्थियों का कहना था कि बस चालक परिचालक उन्हें बस पास होने पर भी बेटिकट कहकर जबरन टिकट दे देते हैं।