- Hindi News
- रोडवेज कर्मचारी मांगों को लेकर 12 को करेंगे प्रदर्शन
रोडवेज कर्मचारी मांगों को लेकर 12 को करेंगे प्रदर्शन
रोडवेजकर्मचारी 12 फरवरी को मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। हरियाणा रोड़वेज वर्कर्स यूनियन की बैठक यूनियन कार्यालय में डिपो प्रधान सूरजभान चोपड़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यूनियन की राज्य कमेटी के आहवान पर होने वाले 12 फरवरी के प्रदर्शन 26 को ट्रेड यूनियनों के आहवान पर गिरफ्तारियां देने बारे रणनीति तय की गई। बैठक में बोलते हुए यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरबत सिंह पूनिया राज्य उपप्रधान शिवकुमार ने कहा कि यूनियन परिवहन मंत्री उच्चाधिकारियों को मांगों बारे ज्ञापन दे चुकी है परन्तु अभी तक सरकार रोड़वेज कर्मचारियों की मांगों बारे गम्भीर नहीं है। 1989 के बाद कर्मशाला में भर्ती नहीं हुई है, तीन हजार पद कर्मशाला में खाली होने पर कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ रहा है वहीं कार्य भी प्रभावित हो रहा है। चालक-परिचालकों, कार्यालय कर्मचारियों का भारी टोटा है। कर्मचारियों को अप्रैल 2014 में देय बोनस अभी तक नहीं दिया। श्री पूनिया ने कहा कि स्थाई नीति बनाकर परफार्मेस के आधार पर बोनस दिया जाए। ठेकाप्रथा पर रोक लगाकर पक्की भर्ती की जाएए। परिचालकों के लिए खुले पैसे का प्रबंध किया जाए। विभाग कार्यरत एसपीएल चालक परिचालकों कम्प्यूटर आप्रेटरों को पक्का किया जाए। 25 किलोमीटर के अंदर रात्रि ठहराह करने वाली बसों की बंद की गई नाईट पुन: चालू की जाए। खाली पदों को प्रमोशन करने, टायरों कल पूर्जों की कमी शीघ्र पूरी करने, एलटीसी अन्य एरियर के भुगतान के लिए बजट का प्रबंध करने, ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को सरकार के पत्र के अनुसार 8100 रुपए न्यूनतम वेतन देने आदि मांगों पर लागू नहीं किया गया तो रोड़वेज कर्मचारी आंदोलन तेज करेंगे। इस अवसर पर डिपो प्रधान सुरजभान चोपड़ा, उपप्रधान बलवंत बिश्नोई, कुलदीप सिंह, कोषाध्यक्ष कीमत ढांडा, संगठन सचिव कंवरपाल, यूनियन चेयरमैन हवासिंह राड़, वरिष्ठ उपप्रधान सतबीर दहिया, कानूनी सलाहकार संजय सिंह, विनय कुमार, सहसचिव अमित शर्मा, बलबीर बिल्ला ने विचार रखे।