वरिष्ठ नागरिक परिषद ने की मासिक बैठक
वरिष्ठनागरिक परिषद फतेहाबाद की मासिक बैठक उपाध्यक्ष ईश्वर देवी सेठी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें परिषद के सदस्यों ने पूर्व विधायक बलबीर सिंह की धर्मप|ी प्रेम कमल चौधरी, डाॅ. सीएल महतानी की धर्मप|ी डा. राजेंद्र महतानी बनारसी दास मोंगा के बड़े भाई के निधनों पर मिनट का मौन धारण कर उनकी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और साथ ही भट्टू रोड़ की अग्रवाल कालोनी से लेकर लालबती चौक तक उच्चा उठाने और सड़क के किनारों को समतल करने सफाई करवाने हेतू सम्बंधित विभागों एवं लोकल प्रशासन से मांग की ताकि बारिश का पानी से जल भराव के कारण आमजन को असुविधा से निजात मिल सके। यह जानकारी प्रैस प्रवक्ता राजेन्द्र ललित ने दी।