पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर पालिका को दिया सफाई का अल्टीमेटम

नगर पालिका को दिया सफाई का अल्टीमेटम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वसमाज की बैठक अग्रवाल धर्मशाला में प्रधान सतपाल जिंदल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हेपेटाइटिस-सी, सफाई व्यवस्था अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। शहर की सफाई व्यवस्था के लिए नगरपालिका को सर्व समाज ने 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। तय समय में सफाई होने पर सर्व समाज गंदगी की वीडियोग्राफी करवाएगा और इसे लेकर सीएम को शिकायत करेगा।

पार्षदोंको करवा चुके हैं समस्या से अवगत

बैठकमें मौजूद प्रधान सतपाल जिंदल, अजमेर सिंह, शीशनपाल मंगला, बलबीर बाड़ा, सुशील जैन, रणजीत भानीखेड़ा, रमेश लाली,प्रेम सागर बिंदल, राकेश गोयल,अजय गर्ग ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। वे कई बार नगरपालिका पार्षदों से समस्या को लेकर अवगत करवा चुके हैं, लेकिन साफ सफाई नहीं हो रही। गंदगी के कारण शहर के लोगों को परेशानियां हो रही हैं, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। शहर में हर सड़क पर गंदगी बिखरी पड़ी है। बाहर से आने वाले लोगों को काफी बुरा लगता है, जिससे शहर के लोग शर्म महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि नगरपालिका ने 15 दिनों में सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो सर्व समाज विभिन्न सड़कों, चौक वार्डों की वीडियोग्राफी करवाकर सीएम को शिकायत करेगा, ताकि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो और शहर में सफाई व्यवस्था सुधरे।

कार्यकारिणीबनाई

इसकेअलावा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने फतेहाबाद दौरे के दौरान हैपेटाइटिस-सी रोगियों के इलाज मशीन के लिए घोषणा की थी, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। इसको लेकर सीएम से मांग की जाएगी कि सभी वर्गों के रोगियों का मुफ्त इलाज किया जाए। इसके अलावा अन्य मुद्दों को भी उठाया जाएगा। बैठक के दौरान कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया, जिसमें वरिंद्र शर्मा को महासचिव, गुरप्रीत सिंह को सचिव, अजय गर्ग को मीडिया कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया।