पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरुनानकपुरा चौकी के पास सीवरेज ब्लॉक, गंदा पानी सड़क पर फैला

गुरुनानकपुरा चौकी के पास सीवरेज ब्लॉक, गंदा पानी सड़क पर फैला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतियारोड़ पर गुरुनानकपुरा चुंगी के पास सड़क किनारे सीवरेज ऑवरफ्लो हो रहा है। जिससे सारा गंदा पानी सड़क पर फैला हुआ है। दुकानों के आगे फैला हुआ है। इससे वहां बदबू है। लोग परेशान हैं।

रतिया चुंगी निवासी बलबीर सिंह, गोपाल सिंह, कमल कुमार, रजत कुमार, राम सिंह पिलानिया, भजन सिंह, रिंका आदि ने बताया कि पिछले 15 दिनों से इस रोड पर सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। सफाई के अभाव में सीवरेज ब्लॉक हो रहा है। सारा गंदी पानी सड़क पर फैला हुआ है। आस-पास हम लोगों के मकान दुकाने हैं। गंदा पानी दुकानों के बाहर ही है। इससे हम लोगों को बदबू में बैठना पड़ता है। इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अिधकारियो को सूचित किया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान करना तो दूर अस्थाई तौर पर सफाई नहीं कराई जा रही है। लोगों ने कहा कि जल्द की उनकी समस्या हल नहीं हुई तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।