पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण चौकीदार बोले, 3500 रुपये वेतन में नहीं होता गुजारा, डीसी रेट मिले

ग्रामीण चौकीदार बोले, 3500 रुपये वेतन में नहीं होता गुजारा, डीसी रेट मिले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | जिलेके गांवों के चौकीदारों ने मंगलवार को लघु सचिवालय में एकत्रित होकर डीसी को वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। चौकीदार लीलूराम, जय सिंह, सुरेश, सुभाष, रजिंद्र, हाकम सिंह, रामधारी, भीमराम आदि ने बताया कि वर्ष 2014-15 से उन्हें अभी तक कोई भत्ता नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि गांवों के लोगाें के अलावा, गांव के सरपंच, पटवारियों के भी कई काम वे करते हैं। वेतन के तौर पर केवल उन्हें 3500 रुपये मिलते हैं जिससे उनका गुजारा नहीं हो पा रहा। उक्त चौकीदारों ने डीसी से करते हुए डीसी रेट 8100 रुपये प्रति महीना दिए जाने की मांग की है। चौकीदारों ने कहा कि हमारे सभी काम हम पूरी जिम्मेवारी से करते हैं इसलिए उनकी मांग पर भी डीसी ध्यान दें। डीसी की ओर से चौकीदारों की मांगों पर विचार कर वेतन बढ़ाने का आश्वासन दिया गया है।