नागरिक अधिकार मंच ने भी पशुओं की समस्या उठाई
शहरमें आवारा पशुओं की समस्या को लेकर दैनिक भास्कर की ओर से चलाई गई मुहिम में कुछ असर दिखने को मिला है, जहां इस समस्या को लेकर नागरिक अधिकार मंच आगे आया है। वहीं नगर परिषद प्रशासन ने एमपी रोही की युवती मनजीत की शिकायत पर डीसी से संस्थाओं की बैठक करने को लेकर समय मांगा है। इस तरह से प्रशासन के साथ-साथ अब सामाजिक संस्थाएं इस मुद्दे पर आगे आने लगी हैं।
इस मुद्दे पर नागरिक अधिकार मंच ने इस समस्या के समाधान को लेकर 13 फरवरी को प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। इसे लेकर नागरिक अधिकार मंच की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व पार्षद सुरेंद्र मिड्ढा ने की तथा संचालन मोहन लाल नारंग ने किया। बैठक में सफाई व्यवस्था, दूषित पर्यावरण तथा शहर के अव्यवस्थित विस्तार विकास के विषयों पर भी चर्चा की गई।
कईजान गंवा चुके, अब तो प्रशासन जागे
नागरिकअधिकार मंच फतेहाबाद के संयोजक मोहन लाल नारंग ने बताया कि फतेहाबाद पहले एक कस्बा था। 1997 में इसे जिला मुख्यालय बनाया गया। आबादी बढऩे के साथ-साथ शहर का विस्तार और विकास व्यवस्थित ढंग से नहीं हुआ जिस कारण यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। वर्तमान में पशुओं का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिस कारण लोग रोजाना दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। पिछले साल भी पशुओं के हमले से कई लोगों की मौत हुई थी। सरकार प्रशासन इन पशुओं से लोगों को निजात दिलवाने के लिए गंभीरता से प्रयास नहीं कर रही है। जिला प्रशासन ने 31 अक्टूबर 2015 तक इस समस्या से निपटने का जनता को भरोसा दिलाया था लेकिन समस्या जस की तस है।
बेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर मनजीत की ओर से किए गए प्रयास अफसरों की ढीली कार्यप्रणाली को लेकर 9 फरवरी को दैनिक भास्कर में मनजीत ने उठाया बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने का बीड़ा समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद 11 फरवरी के भास्कर में संस्थाओं ने दिए सुझाव-योजना बनाकर ही दिया जा सकता है पशुओं का आसरा समाचार प्रकाशित किया।
ये हैं समस्याएं
बरसातीपानी की निकासी की अलग व्यवस्था होने के चलते खासकर बरसात के मौसम में कम क्षमता की मौजूदा सीवरेज प्रणाली ठप होकर रह जाती है। इसी तरह शहर में 2 सीनियर सेकंडरी एक हाई स्कूल है लेकिन शहर के दक्षिणी इलाके में कोई राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल नहीं है। खासकर लड़कियों के लिए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की जरूरत है। नागरिक अस्पताल में एमआरआई अन्य टैस्टों के लिए आधुनिक मशीनों की उपलब्धता समय की मांग है। बैठक में संजीव गेरा एडवोकेट, देवीलाल एडवोकेट, महेन्द्र कुमार धारनिया एडवोकेट, रामनिवास शर्मा, रामनिवास धिड़, हरनाम सिंह, मदनलाल नारंग, मनफूल ढाका, विनोद कड़वासरा, शाहनवाज, दलीप सिंह बैनीवाल, पुष्पराज, जसदेव बंसल मौजूद थे।
शहर की समस्याओं को लेकर पटवार भवन मंे चर्चा करते नागरिक अिधकार मंच के सदस्य।
बैठक बुलाने का आग्रह किया
इसमुद्दे पर नगर परिषद ईओ ओपी सिहाग की ओर से डीसी को एक पत्र लिखकर विभिन्न संस्थाओं की बैठक बुलाने को लेकर आग्रह किया है। इसके लिए समय मांगा है। बता दें कि इसके लिए एमपी रोही की युवती मनजीत नगर परिषद को एक पत्र लिखकर संस्थाओं की बैठक बुलाकर पशुओं की समस्या पर कोई ठोस रणनीति तैयार करने की मांग की थी ताकि इस समस्या का समाधान हो सके। इस पर ईओ ने डीसी को पत्र लिखा है।