एटीएम लूट मामले में दो और आरोपी पकडे़
सीआईएस्टाफ फतेहाबाद ने टोहाना के कर्नल पब्लिक स्कूल के पास पीएनबी के एटीएम से साढ़े 17 हजार रुपये लूटने के मामले में बुधवार को 2 आैर आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपितों राजथल निवासी रणजीत और अजीत को पुलिस शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुछ दिन पहले पीएनबी के एटीएम से साढ़े 17 हजार निकालने के मामले में 5 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। गौरतलब है कि टोहाना में कर्नल पब्लिक स्कूल के पास स्थित पीएनबी के एटीएम को गैस कटर से काटकर आरोपियों ने साढ़े 17 लाख रुपये लूट लिए थे। इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने यह एक अंतरराज्यीय एटीएम लूट गिरोह बताया है।