पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिजनों ने डाला शादी का दबाव युवती ने घर छोड़ा

परिजनों ने डाला शादी का दबाव युवती ने घर छोड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाखल| परिजनोंने जब शादी का दबाव डाला तो एक युवती उत्तराखंड स्थित अपने घर से फरार हो जाखल तक पहुंची। यहां पर लोगों ने जब युवती को लावारिस हालत में घूमते देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवती को अपने साथ थाना ले गई। जहां उससे पूछताछ करने के बाद गुरुवार सुबह फतेहाबाद के महिला सेल में ऑपरेशन मुस्कान की टीम को सुपुर्द कर दिया गया।

बुधवार देर शाम गांव की नई बस्ती में करीब 21 वर्षीय लड़की लावारिस हालत में घूम रही थी। बस्ती के कई महिलाओं के पूछने पर लड़की ने बताया कि वह देहरादून से आई है। उसके परिवार जन उसकी शादी जबरदस्ती कहीं और करना चाहते हैं लेकिन वह वहां पर शादी नहीं करना चाहती। इस पर वह घर से निकल कर यहां पहुंची है। वहीं लड़की के लावारिस हालत में मिलने की जानकारी तुरंत पुलिस थाना में दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लड़की से बातचीत कर मामले की जानकारी लेनी चाही लेकिन लड़की की जानकारी समझ आने पर उसे थाना ले जाया गया। जिसे गुरुवार सुबह ऑपरेशन मुस्कान की टीम के हवाले कर दिया गया। थाना प्रभारी हरबंस लाल ने बताया कि मामले में लड़की मंदबुद्धि पाई गई है।

खबरें और भी हैं...