नवरात्र महोत्सव को लेकर सजे मंदिर
नवरात्रपर्व गुरुवार से शुरू होंगे। इस पर्व को लेकर जिले भर में मंदिरों को सजाया संवारा जा रहा है। मां दुर्गा के स्वरूपों का पूजन की तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। शहर में से गुजरने वाले नेशनल हाइवे पर स्थित मां दुर्गा मंदिर को दुल्हन की तरह से सजाया संवारा गया है।
मंदिर के पुजारी पंडित अनूप शर्मा ने बताया कि गुरुवार को सुबह 6 बजे मंदिर में गोरी गणेश पूजन होगा और ज्वाला जी से लाई गई ज्योत को प्रतिष्ठित किया जाएगा। शाम 4 बजे दुर्गा स्तुति का पाठ जाएगा और संकीर्तन होगा। यह सिलसिला नवरात्र पर्व में चलता रहेगा।
होगीमूर्ति स्थापना
भट्टूकलां| अनाजमंडी में जय मां दुर्गा सोसायटी द्वारा नवरात्र महोत्सव के दौरान गुरुवार को मां भगवती की मूर्ति स्थापित की जाएगी। सोसायटी के सदस्य रितेश गर्ग ने बताया कि इस दौरान कलश यात्रा, हवन, पूजन आरती का आयोजन भी किया जाएगा और 1 अक्टूबर रात्रि को जागरण होगा। जिसमें गायक कलाकार नीतू उडा़न बठिंडा शिवा सागर दिल्ली वाले माता की महिमा का गुणगान करेंगे। जागरण में सोने से बनाई गई मां भगवती की 9 मूर्तियां भी निकाली जाएगी और 2 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन होगा।
2 अक्टूबर को होगा मां दुर्गा का जागरण
नवरात्रपर्व के अंतिम चरण में 2 अक्टूबर की रात को मां दुर्गा जागरण होगा। जागरण में भजन गायक कलाकार भजन गायन कर मां दुर्गा की महिमा का गुणगान करेंगे। अगले दिन भंडारा होगा जिसमें प्रसाद वितरण होगा।
जीटी रोड पर दुर्गा मंदिर में माता का श्रृंगार करते हुए पुजारी अनूप शर्मा।