छात्राओं ने मतदाताअों को जागरूक किया
राजकीयमहिला कॉलेज भोडियाखेड़ा की एनएसएस इकाइयों ने मतदान के प्रति लोगों को जाग्रत करने के उद्देश्य से बुधवार को जागरूकता रैली निकाली। यूनिट प्रभारी प्रो. मोनिका गिल, प्रो. प्रियंका सिंगला प्रो. कविता रानी के नेतृत्व में एनएसएस की तीनों इकाइयों ने कॉलेज से गांव भोडियाखेड़ा, हंस कॉलोनी, भोडिया-भट्टू रोड पर रैली निकाली। छात्राएं हाथों में \\\'जिंदा रहें या जान जाए, वोट उसी को जो काम आए, जन-जन की यही पुकार, वोट देना हर मतदाता का अधिकार, घर-घर साक्षरता को पहुंचाना है, हर मतदाता को जगाना है\\\' जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थीं।
छात्राओं की इस रैली के प्रति गांव और शहरी क्षेत्र के लोगों में बड़े गौर से देखा और सराहा भी। यूनिट प्रभारी प्रो. मोनिका गिल, प्रियंका सिंगला प्रो. कविता ने कहा कि एनएसएस का मुख्य उद्देश्य छात्र वर्ग को सामाजिक कार्यों के साथ-साथ उन्हें देश-प्रदेश और परिवार के प्रति नैतिक कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है। यूनिट के इस तरह के प्रयासों के सार्थक परिणाम भी निकलते रहे हैं। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
मतदाता जागरुकता रैली निकालती राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राएं।