पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डंपर ने मारी कार को टक्कर, दो घायल

डंपर ने मारी कार को टक्कर, दो घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतियाचुंगी के समीप एक कार को पीछे से डंफर ने टक्कर मार दी। कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार घायलों के बारे में सूचना मिली है और कार्रवाई की जा रही है।

घटना के अनुसार गांव खूनन निवासी अमरजीत अनूप कार में सवार होकर गांव से फतेहाबाद रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही कार रतिया चुंगी क्रॉस करके फतेहाबाद की ओर बढ़ी तो पीछे से रहे एक डंफर की टक्कर लगने से कार डिवाइडर में जा टकराई। कार के डिवाइडर से टकराने से कार सवार उक्त दोनों लोगों को चोट लगी। आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

रतिया रोड पर सड़क दुघर्टना में क्षतिग्रस्त हुई कार को देखते हुए पुलिस कर्मचारी।