पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरुनानकपुरा मोहल्ले से कार तो धर्मशाला रोड से बाइक चोरी

गुरुनानकपुरा मोहल्ले से कार तो धर्मशाला रोड से बाइक चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें वाहन चोरी की घटनाओं पर शिकंजा कसने में पुलिस सफल नहीं हो पा रही है। शहर के गुरूनानकपुरा मोहल्ले से चोरों ने एक मारूति 800 कार चोरी कर ली तो धर्मशाला रोड से चोर एक बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों घटनाओं के संदर्भ में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में गुरूनानकपुरा मोहल्ला निवासी दलीप ने बताया कि 22 सितंबर की रात को उसकी मारूति 800 कार घर के पास खड़ी थी।

उसने बताया कि रात को चोरों ने उसकी कार को चोरी कर लिया। सुबह जब वह उठा तो उसे कार अपनी जगह से गायब मिली। इसके बाद उसने आसपास कार की तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता ना चलने पर सूचना पुलिस को दी गई। वहीं धर्मशाला रोड स्थित मोमबत्तियों वाली गली से चोर एक बाइक चोरी कर ले गए। बाइक मालिक रमेश कुमार ने भी पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उसने बताया कि उसक बाइक भी घर के सामने खड़ा था। अज्ञात लोग उसका बाइक चोरी कर फरार हो गए। उसने बताया कि जब बाहर आकर उसने देखा तो उसका बाइक अपनी जगह से गायब था। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।