पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक रात में चुराईं तीन गाडिय़ां, पकड़े गए

एक रात में चुराईं तीन गाडिय़ां, पकड़े गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवभरपूर, टोहाना जींद के गांव होडल चोटी के चार युवकों ने एक ही रात में रतिया, फतेहाबाद टोहाना से तीन गाडिय़ां चुरा लीं। पुलिस ने गाडिय़ां चुराने के आरोप में दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनका तीसरा साथी होडल निवासी राजेश कुमार मौके से भाग गया और चौथे साथी टोहाना के संजय की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गाडिय़ां चुराने के आरोप में केस दर्ज कर तीन गाडिय़ां बरामद की हैं। पुलिस ने टोहाना के सुनील कुमार को हिरासत में लिया है। सुनील कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने गांव भरपूर में दबिश देते हुए प्रदीप को हिरासत में लिया। उन्होंने सोमवार रात टोहाना से एक मारुति भी चुराई। कार को आजाद मार्केट में लावारिस खड़ी कर वहां से जेन कार चुरा ले गए। जेन कार को फतेहाबाद के गुरुनानकपुरा में खड़ी कर दी और वहां से एक मारुति चुरा ली। आरोपी चोरी की कार से वापस फतेहाबाद से टोहाना जा रहे थे। चिम्मो के पास मंगलवार अल सुबह कार हादसे का शिकार हो गई जिसमें टोहाना निवासी संजय की मौत हो गई।

^अधिकारी एएसआई महावीर सिंह ने कहा कि आरोपियों ने एक ही रात में टोहाना, रतिया फतेहाबाद से तीन गाडिय़ां चुराई हैं। गाड़ी चोरी को लेकर आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में केस दर्ज है। दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उनके तीसरे साथी की तलाश जारी है। पुलिस ने तीनों गाडिय़ां बरामद कर ली हैं।