पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी को जलाने वाले दामाद के खिलाफ कार्रवाई हो

बेटी को जलाने वाले दामाद के खिलाफ कार्रवाई हो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवालकॉलोनी में मंगलवार तड़के पति-प|ी के बीच विवाद के दौरान आग लगने से झुलसी प|ी निशा ने सिटी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। निशा का आरोप है कि उसके पति ने आग लगाकर उसकी हत्या की कोशिश की लेकिन पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज किया है। इस बाबत निशा ने एसपी को शिकायत भेजकर दर्ज हुए केस में धारा 307 जोड़ने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। एसपी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

एसपी से मिलने पहुंचे झुलसी विवाहिता के पिता सुभाष, सुरेश, राकेश, अजयपाल, राजेंद्र, संदीप गांधी आदि ने बताया कि निशा के ससुरालजन उसे शादी के 7 दिन बाद से ही दहेज के लिए तंग करने लगे थे। एक बार थाने में भी शिकायत दी गई लेकिन तब राजीनामा करवा दिया गया। इसके बाद पंकज ने कोर्ट में भी याचिका दायर की थी और उस समय भी पंकज के वकील द्वारा राजीनामा करवा दिया गया। लेकिन प्रताड़ना जारी रही।

अपनी बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा सही धारा लगाने पर एसपी को शिकायत देने आया निशा के पिता सुभाष अन्य परिजन।