- Hindi News
- प्रत्याशियों के चुनावी खर्च पर रखें पैनी नजर: यादव
प्रत्याशियों के चुनावी खर्च पर रखें पैनी नजर: यादव
विधानसभाआम चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के लिए नियुक्त खर्च पर्यवेक्षक परमिंद्र यादव ने बुधवार को यहां चुनाव से जुड़े अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक मं चुनाव प्रचार के दौरान किए जाने वाले खर्च के वास्तविक आंकड़े दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के चुनावी खर्च पर पैनी नजर रखी जाए।
कोई भी खर्च अधिकारियों की नजरों से बचने पाए और राजनीतिक दल भी अपने खर्च का विवरण निर्धारित रजिस्टर में प्रतिदिन दर्ज करें। खर्च पर्यवेक्षक यादव ने कहा कि नाम वापसी के बाद से चुनाव तक प्रत्येक प्रत्याशी को अपने खर्च का लेखा-जोखा तीन बार उनके समक्ष प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने प्रत्याशियों द्वारा नामांकन के समय दिए जाने वाले एफिडेविट खर्च रिकॉर्ड के नियमों में किए गए बदलावों की भी जानकारी दी। मतदाताओं को प्रभावित करने अथवा प्रलोभन देने के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ऐसा करने के लिए आगाह किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राजनीतिक दलों की प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रखें और उनकी वीडियोग्राफी भी करवाएं।
निगरानी के लिए उड़न दस्ते गठित: डीसी
डीसीराजीव र| ने कहा कि चुनाव के लिए सभी टीमों, निगरानी दलों उडऩदस्तों का गठन कर अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि निष्पक्ष शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 18 टीमें गठित की गई हैं। इनमें 9 स्थिर निगरानी दल और 9 उडऩदस्ते लगातार फील्ड में घूमकर प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे खर्च पर निगरानी रख रहे हैं और आदर्श आचार संहिता की अनुपालना का निरीक्षण भी कर रहे हैं।
फतेहाबाद। चुनाव से जुडे अधिकारियों राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा जिला के लिए नियुक्त खर्च पर्यवेक्षक परमिन्द्र यादव साथ हैं डीसी राजीव रतन, एसपी शिवचरण अत्री अन्य।