पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लता मंगेशकर से मिलने को बबली खर्च कर रही सारी कमाई

लता मंगेशकर से मिलने को बबली खर्च कर रही सारी कमाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीवानगीकिसे कहते हैं यह तो कोई फतेहाबाद की 37 वर्षीया बबली को देख कर पता लगा सकता है। बबली के दिल और दिमाग में स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर से मिलने की चाहत आज भी हिलोरे मारती दिखाई देती है। मगर उसकी मुफलिसी ने उसकी इस चाहत के आगे आड़े रही है।

बबली पिछले 25 बरसों से लता मंगेशकर का जन्मदिन भी हर साल 28 सितंबर को बड़े चाव से मनाती हैं। रविवार को भी वाल्मीकि काॅलोनी में उसने लता मंगेशकर का जन्मदिन कालोनी के बच्चों के संग केक काट कर मनाया।

लतासे मिलने की ख्वाहिश

बबलीकहती हैं कि उसकी एक ही ख्वाहिश है कि एक बार वह लता मंगेशकर से रूबरू होकर मिले और अपनी चाहत उन्हें सुनाए। दो साल पहले वह कुछ रुपये जोड़ कर शिरडी के साईं बाबा के दर्शन करने गई थी तो उस वक्त भी उसने मुंबई में लता जी से मिलने का प्रयास किया था। लेकिन वह सफल हो सकी जिसका दुख उसे आज भी है। उस दिन को याद करके आज भी बबली की आंखें नम हो जाती हैं। बकौल बबली लताजी का जन्मदिन इसलिए मनाती हूं कि वे सौ साल से भी ज्यादा उम्र जिएं और इस बीच उनसे मेरी मुलाकात भी हो जाए। बबली कहती हैं कि लताजी के गीतों में उसे सबसे अच्छा गीत फिल्म किनारा का लगता है जिसके बोल हैं ...नाम गुम जाएगा, चेहरा ये बदल जाएगा, मेरी आवाज ही मेरी पहचान है, गर याद रहे। बबली लता जी की मानिंद गाती नहीं हैं, सिर्फ उन्हें सुनने का चाव रहता है। बबली ने अपने पास लता की अलग अलग अंदाज में लगभग तीन हजार से अधिक तस्वीरों का संकलन है। इतने ही लता के गाये हुए पुराने फिल्मी गानों और गीतों की करीब 1500 कैसेटों का भी खजाना उनके पास है।

इसलिए है लगाव लता से

लता से आपका लगाव इतना ज्यादा क्यों है के सवाल पर बबली कहती है कि लताजी की आवाज में एक दर्द और एक ऐसी कशिश है कि जो मुझे बरबस उनकी ओर आकर्षित करता है। बबली जब आठ बरस की थीं तभी से ही लता की आवाज रेडियो पर सुनने से लगाव होने लगा था। संयोगवश बबली की मम्मी कृष्णा देवी भी भजन गायन में खासी दिलचस्पी लेती रही हैं और वे मोहम्मद रफी की फेन हैं। मां बेटी दोनों गीत संगीत के प्रति बेहद लगाव रखती हैं। अब तो बबली की मां की भी इच्छा है कि किसी तरह उसकी बेटी की लता जी से मिलने का सपना सच हो जाए।

बबली

लता मंगेशकर के जन्मदिन पर बच्चों से केक कटवाती वाल्मीकि कॉलोनी निवासी बबली।