- Hindi News
- नए कनेक्शन लेने वालों को सस्ते मीटर देगा बिजली निगम
नए कनेक्शन लेने वालों को सस्ते मीटर देगा बिजली निगम
बिजलीनिगम ने एक बार फिर उपभोक्ताओं को सस्ते बिजली मीटर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। नया कनेक्शन लेने वालों को अब बाजार के साथ निगम के स्टोर से भी मीटर मिल सकेगा। इस संबंध में निगम के मुख्यालय की ओर से सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है जिसके तहत कहा गया है कि आवश्यकता के अनुसार सभी सर्कल को बिजली मीटर मुहैया करवाए जाएंगे।
निगम के मीटर बाजार के मुकाबले सस्ते बताए जा रहे हैं। इससे पहले निगम के स्टोर में बिजली मीटरों की भारी किल्लत के चलते नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को मीटर नहीं मिल रहे थे। निगम ने इन मीटरों के उपलब्ध होने पर उपभोक्ताओं के लिए दोनों विकल्प खुले कर दिए हैं, जिसमें पहले विकल्प में तो उपभोक्ता चाहे तो निगम स्टोर से बिजली मीटर ले सकता है। जबकि दूसरे विकल्प में उपभोक्ता चाहे तो बाहर से बिजली का मीटर भी खरीदकर निगम कार्यालय में जमा करा सकता है।
निगम के अधिकारिक सूत्रों की मानें तो मीटर निर्माता कंपनी जिनिस ने निगम से करीब ३० हजार नए बिजली मीटरों की टेस्टिंग कराई है। इन मीटरों को भी उपभोक्ता बाजार से खरीदकर निगम द्वारा लगवा सकते हैं। लेकिन इनके बाजार और निगम के रेट में फर्क बताया जा रहा है।
नॉलेज : केबल टेस्टिंग भी होगी मुफ्त
बिजलीवितरण निगम के स्टोर से उपभोक्ता को सिंगल फेज के मीटर के लिए ११०० रुपए चार्ज देना पड़ेगा। इसमें मीटर टेस्टिंग भी शामिल होगी। इसके साथ मीटर बॉक्स और ३० मीटर लंबी केबल भी मुफ्त मिलेगी। थ्री फेज बिजली मीटर के लिए लगभग २५०० रुपए मीटर कोस्ट ली जाएगी। बाजार में सिंगल फेज मीटर के लिए उपभोक्ता को १५०० से १८०० रुपए खर्च करने पड़ते हैं, जबकि थ्री फेज बिजली मीटर के लिए ३५०० से ४000 रुपये तक खर्च उठाना पड़ता है। निगम के इस फैसले से सिंगल फेज कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ता को ७०० रुपये तक की बचत होगी, जबकि थ्री फेज में करीब १५०० रुपये तक का फायदा मिलेगा।
बाजार में भी ले सकेंते हैं
^उपभोक्ताचाहे तो बिजली निगम स्टोर से भी मीटर ले सकते हैं और बाजार से भी खरीद सकते हैं। उनके लिए दोनों विकल्प खुले रखे गए हैं। निगम के स्टोर में अब बिजली मीटरों की कोई किल्लत नहीं है। अस्थायी व्यवस्था के तहत पहले स्टोर से नया कनेक्शन लेने पर बिजली मीटर उपलब्ध नहीं होने पर बाहर से लेने की सलाह दी जाती थी। उपलब्ध रहने पर निगम पहले भी मीटर देता था।\\\'\\\' अरुणकुमा