पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी का झांसाा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप

शादी का झांसाा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | भाटियाकॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने गांव झलनियां निवासी एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक रेप करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि करीब तीन साल पहले वह गांव झलनियां निवासी विष्णु के संपर्क में आई थी। उसने बताया कि विष्णु ने उससे शादी का वादा किया। महिला का आरोप है कि आरोपी शादी करने का झांस देते हुए उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा और अब उसने शादी करने से मना कर दिया। शादी से मना करने पर महिला ने पुलिस को शिकायत दी। सदर पुलिस ने आरोपी विष्णु के खिलाफ आईपीसी 376 (2) (एन) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।