- Hindi News
- हरियाणा में हेपेटाइटिस सी से निपटने के लिए जीवन रेखा
हरियाणा में हेपेटाइटिस सी से निपटने के लिए जीवन रेखा
हेल्पलाइन नंबर है 8950012900
फतेहाबाद| देशमें 12 लाख लोग एचआईवी सी से ग्रस्त हैं। पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा में इस बीमारी ने तेजी से पांव पसारे हैं और इसने 21 से 60 वर्ष के बीच के काफी लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रखा है। हेपेटाइटिस सी को स्थानीय भाषा में लोग काला पीलिया कहते हैं। इस बीमारी की सबसे खतरनाक बात यह है कि जब कोई व्यक्ति हेपेटाइटिस सी से ग्रस्त हो जाता है तो भी उसे काफी दिनों तक पता नहीं चलता। उसके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता खत्म होने लगती है और उसके लीवर को क्षति पहुंचने लगती है। लीवर पर सूजन जाती है और इसके बाद शरीर के कई अंग इसकी चपेट में जाते हैं। इस बीमारी से लड़ने के लिए हरियाणा सरकार ने जीवन रेखा नाम का प्रकल्प शुरू किया है। इसके लिए एक मध्यवर्ती केंद्र बनाया गया है और पीजीआईएमएस के गैस्ट्रोट्रीटोलॉजी विभाग के डॉ. प्रवीण मल्होत्रा को नोडल ऑफिसर बनाया गया है। इस केंद्र में अब तक चार सौ रोगियों का इलाज हो चुका है। साढ़े छह सौ रोगियों का इलाज किया जा रहा है। इसके लिए हेल्पलाइन भी बनाई गई है, जिसका नंबर है 8950012900, इस नंबर पर फोन कर इस बीमारी और उससे संबंधित इलाज के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है।