पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िकसानों ने िकया हंगामा पुलिस सुरक्षा में बंटी खाद

िकसानों ने िकया हंगामा पुलिस सुरक्षा में बंटी खाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनाजमंडी के पीछे कृष्णा गौशाला रोड पर स्थित कृभको (कृषक भारती कोआपरेटिव सेवा केंद्र) पर किसान लाइन तोड़कर पहले खाद लेने के लिए आपस में उलझ गए। काफी देर तक केंद्र पर हंगामा चला और हालात बिगड़े तो सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसानों को लाइन में लगवाया। पुलिस सुरक्षा के बीच किसानों को खाद वितरण किया गया। अलग-अलग गांवों से आए किसानों ने आरोप लगाया कि खाद की कमी जानबूझकर की जा रही है और जबकि असल में खाद की कमी नहीं है। वहीं खाद के लिए केंद्र पर मौजूद सेल्समैन ने कहा कि पीछे से ही खाद की कमी है और जितनी भी खाद यहां पहुंच रही है उसका एक समान वितरण करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मंगलवार को फतेहाबाद के कृभको पर यूरिया खाद लेने पहुंचे किसान रामकुमार, सतबीर, कृष्ण, संजय, संतलाल आदि ने बताया कि किसान सुबह 6 बजे आकर लाइन में लगते हैं जबकि कई किसानों की तो बारी ही नहीं आती। किसानों ने आरोप लगाया कि खरीद केंद्र पर खाद की कमी है जबकि प्राइवेट एजेंसी या आढ़तियों के पास खाद की कमी क्यों नहीं है यह बात किसानों की समझ में नहीं रही। उन्होंने कहा कि प्राइवेट एजेंसी और आढ़ती के यहां से खाद लेने जाते हैं तो उन्हें खाद के साथ कीटनाशक या अन्य सामान लेने के लिए मजबूर किया जाता है। किसानों ने आरोप लगाया कि जो कीटनाशक दवाएं उन्हें खाद के साथ मिलती हैं वे एक्सपायर डेट की होती है और उनके बिल भी नहीं दिए जाते। मंगलवार को खाद के लिए लाइन में लगे किसानों के बीच एकाएक बारी को लेकर विवाद हो गया और कई किसानों ने मौके पर हंगामा खड़ा कर दिया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और खाद के लिए किसानों को लाइन में लगवाया।

खाद का जितना स्टॉक हमारे पास पहुंच रहा है उसे हम कोशिश करते है कि सभी किसानों में समान वितरण हो सके। खाद की कमी पीछे से है। हमारे यहां से प्रति किसान 5 बैग के लिए पर्ची काटी जा रही है जिससे सभी किसानों को खाद मिल जाती है। इससे ज्यादा मात्रा में खाद दे पाना मुश्किल है।\\\'\\\'

विनोदकुमार, सेल्समैन,कृभको।

प्रदर्शन करने की सूचना मिलने पर कृभको सेवा केंद्र में पहुंचे पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाकर किसानों को खाद के लिए पर्ची दिलवाते हुए।

खाद मिलने पर कृभको केंद्र के बाहर रोष व्यक्त करते किसान।

एक किसान को 5 बैग ही

कृभकोपर किसानों को खाद वितरण के लिए जो सिस्टम बनाया गया है उसके त