पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा महिला क्रिकेट टीम में सुनीता का चयन

हरियाणा महिला क्रिकेट टीम में सुनीता का चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | जिलाके गांव बीघड़ की महिला खिलाड़ी सुनीता पुत्री राजेन्द्र का चयन बीसीसीआई द्वारा आयोजित सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम में हुआ। यह प्रतियोगिता 8 दिसंबर को विजयवाड़ा आंध्रप्रदेश में आयोजित करवाई गई। इस बारे विस्तार से जानकारी देते हुए क्रिकेट कोच ओपी सिहाग ने मंगलवार को बताया कि सुनीता का चयन बीसीसीआई द्वारा हरियाणा क्रिकेट टीम में हुआ है। उन्होंने बताया कि इससे पहले एक सप्ताह का कैंप रोहतक के गांव लाहली में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि सुनीता उनके पास पिछले 2 वर्षों से भोडिया खेड़ा स्थित खेल स्टेडियम में कोचिंग ले रही है। उन्होंने सुनीता के चयन पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि आने वाले समय में सुनीता केवल हरियाणा का नाम रोशन करेगी बल्कि भारत का प्रतिनिधित्व करने की क्षमता है।