पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 150 फुट गहराई से निकल रहा केमिकल युक्त पानी

150 फुट गहराई से निकल रहा केमिकल युक्त पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद रोड पर खेत में कर रहे थे ट्यूबवेल बोर

भट्टूकलांके किसान द्वारा डेढ़ सौ फुट की गहराई पर ट्यूबवैल का बोर करते समय गंदगी कैमिकल युक्त पानी निकलने से हर कोई आश्चर्य चकित है। फतेहाबाद रोड पर जलघर के सामने किसान देवेन्द्र के खेत में सोमवार को ट्यूबवैल का बोर कर डेढ़ सौ फुट की गहराई पर जब केपटी बनाने के दौरान पानी निकला तो वह पानी सीवरेज के पानी की तरह दुर्गन्ध दे रहा था। ट्यूबवैल से पानी गिरने के स्थान पर साबुन की तरह झाग उगल रहे थे। इतनी गहराई पर सीवरेज अथवा केमिकल युक्त पानी का निकलना भूमिगत जल के दूषित होने का प्रमाण साफ दिखाई पड़ता है। सामने ही जलघर होने के चलते वहां भी इसी गहराई पर एक सबमर्सिबल ट्यूबवेल स्थापित किया हुआ है। जिसका पानी जरूरत पडऩे पर भट्टूकलां के जलघर से पीने के पानी की सप्लाई में भी दिया जाता है। दोनों ट्यूबवेलों की एक ही गहराई पर केपटी होने से संदेश पैदा होता है कि कहीं दूषित पानी की सप्लाई लोगों के जीवन के लिए खतरा बन जाए। इस बारे नायब तहसीलदार छेलूराम से बात कि तो उन्होंने कहा कि अगर ऐसी बात है तो मौका देकर जांच की जाएगी।