पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगें मानी तो रोडवेज कर्मी करेंगे चक्का जाम

मांगें मानी तो रोडवेज कर्मी करेंगे चक्का जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भ्रष्टाचारमें लिप्त अधिकारियों का सहयोग करने वाले रोडवेज कर्मचारियों को भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा जानबूझकर परेशान किया जा रहा है तथा कर्मचारियों की लंबित मांगों का पूरा नहीं किया जा रहा। ये बात ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के राज्य प्रधान दलबीर किरमारा ने कही।

किरमारा ने आरोप लगाते हुए कहा कि फतेहाबाद डिपो के परिचालक सुखविंद्र के निलंबन मामले में हुई जांच से भ्रष्ट अधिकारियों की पोल खोलकर रख दी है। इससे ये साबित हो गया है कि अधिकारी बिना वजह ही कर्मचारियों को प्रताडि़त करने से पीछे नहीं हटते। 11 माह पूर्व परिचालक सुखविंद्र पर बनाए गए फ्रॉड के मामले में उनको निलंबित किया गया। 11 महीने तक चली जांच में परिचालक को निर्दोष पाया गया और केस को फाइल कर मुख्यालय से परिचालक को बहाल करने की अनुमति मांगी गई। किरमारा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यालय के अधिकारी ओमप्रकाश बिश्नोई खूबराम डूडी ने अपने चहेते निरीक्षकों से प्रार्थना पत्र लिखवाकर परिचालक सुखविंद्र के खिलाफ दोबारा जांच करने की मांग की गई।

राज्य प्रधान ने कहा कि अगर दोबारा जांच करवानी ही है तो विजिलेंस से जांच करवाई जाए। किरमारा ने कहा कि इससे ये साबित होता है कि मुख्यालय के अधिकारी और निरीक्षक कर्मचारियों का शोषण करने पर लगे हुए हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा क्रि 15 दिनों में ही परिचालक को बहाल किया जाए अन्यथा उनके संगठन द्वारा डिपो पर 23 दिसंबर को सांकेतिक धरना दिया जाएगा।

फतेहाबाद। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हरियाणा रोडवेज ज्वांइट एक्शन कमेटी के राज्य अध्यक्ष दलबीर किरमारा।