- Hindi News
- प्रतिभा निखारने के लिए अच्छे संस्थानों का चयन जरूरी: देवा
प्रतिभा निखारने के लिए अच्छे संस्थानों का चयन जरूरी: देवा
साध्वीसत्यम देवा ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन सही मार्गदर्शन मिल पाने के चलते अभी तक अधिकतर प्रतिभाएं सफलता के मार्ग से दूर नजर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को अपने अंदर विद्यमान कला को निखारने के लिए अच्छे संस्थानों का चयन जरूर करना चाहिए। वे स्थानीय नागपाल चौक स्थित मां संगीत अकादमी का बतौर मुख्यातिथि शुभारंभ करने उपरांत उपस्थित संगीत प्रेमियों संगीतज्ञों को संबोधित कर रही थीं। अकादमी संचालक मंगल नायक सुरेश ने आए हुए अतिथिगणों का अभिनंदन किया। शुभारंभ कार्यक्रम में इनेलो जिला प्रवक्ता प्रमोद बजाज, संगीत गुरु ओमप्रकाश लड्ढा, प्रसिद्ध भजन गायक अनिल शर्मा, भाजपा नेता अमरीक सोढी, मनोहर नायक, बंसी लाल, नंद कोचर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।