पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रमण के दौरान ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों को देखा

भ्रमण के दौरान ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों को देखा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपैक्सपब्लिक स्कूल के बच्चों ने शैक्षिक भ्रमण किया। ये जानकारी देते हुए स्कूल प्राचार्य उमंग कक्कड़ ने बताया कि कक्षा छठी से लेकर प्लस टू कक्षा तक के विद्यार्थियों ने राजस्थान के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया वहीं पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने अग्रोहा धाम हिसार के एमजी रिर्सोट का भ्रमण किया।

राजस्थान जाने वाले बच्चों ने भ्रमण के दौरान जयपुर का आमेर किला, हवामहल जलमहल ओर चितौडगढ़ का किला, पुष्कर के ऐतिहासिक ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए। अजमेर में बच्चों ने विश्व प्रसिद्ध दरगाह पर जाकर माथा टेका तथा इसके अलावा राजस्थान के अन्य ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों पर भी गए। बच्चों को इस दौरान स्थलों के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

प्राचार्य ने कहा कि इस तरह के भ्रमण से जहां बच्चों को जलवायु परिवर्तन के बारे में पता चलता है वहीं पर उन्हें देश के ऐतिहासिक स्थलों धार्मिक स्थलों को नजदीक से देखने का मौका भी मिलता है।

फतेहाबाद। शैक्षिक भ्रमण के दौरान समूह चित्र खिंचवाते हुए अपैक्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी स्कूल प्राचार्य उमंग कक्कड़ स्टॉफ सदस्यों के साथ।