- Hindi News
- पदमुक्त महिला चिकित्सक को मंत्री से मिला नियुक्ति का आश्वासन
पदमुक्त महिला चिकित्सक को मंत्री से मिला नियुक्ति का आश्वासन
सामान्यअस्पताल की तीन महिला चिकित्सकों को उम्मीद है कि प्रदेश सरकार उन्हें एक बार फिर से नियुक्ति देगी। अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर सभी चिकित्सक एकत्रित होकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज वित्तायुक्त से मिलीं।
महिला चिकित्सकों के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज वित्तायुक्त से उन्हें उनकी नियुक्ति का आश्वासन मिला है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने सामान्य अस्पताल की तीन महिला चिकित्सकों डॉ. रचना जैन, सुमन शर्मा डॉ. अनिता वर्मा सहित फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ. सुनीता को 4 दिसंबर को पदमुक्त कर दिया था। करीब 10 माह पूर्व उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत की गई थी। अब केंद्र सरकार द्वारा योजना के तहत बीएएमएस चिकित्सकों की नियुक्ति किए जाने संबंधी अनुमति दिए जाने के कारण उन्हें पदमुक्त कर दिया गया है। हालांकि उन्हें अनुबंध आधार पर रखा गया था इसलिए उन्हें किसी भी समय पदमुक्त किया जा सकता था।
स्वास्थ्य मंत्री वित्तायुक्त ने दिया है आश्वासन
डॉ.रचना जैन ने बताया कि इस संबंध में सभी पदमुक्त चिकित्सक स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज वित्तायुक्त से मिली थीं। महिला चिकित्सकों को आश्वासन मिला है कि केंद्र सरकार की उक्त योजना के तहत तो संभव नहीं है लेकिन किसी और पॉलिसी के तहत उनकी नियुक्ति बारे विचार किया जाएगा।
एसएमओ ने भी बताई सख्त जरूरत
एसएमओडॉ. सतीश गर्ग ने बताया कि तीन महिला चिकित्सकों के नियुक्त होने से महिला रोगियों को और सुचारू 24 घंटे सेवाएं मिलना शुरू हो गई थी। उक्त चिकित्सकों के पदमुक्त होने से महिला रोगियों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि अब वे विभाग से सामान्य अस्पताल में अन्य महिला चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग करेंगे।