पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्काउटिंग जीने की कला सिखाती है : डीईओ

स्काउटिंग जीने की कला सिखाती है : डीईओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाराज्य भारत स्काउट एंड गाइड फतेहाबाद का 4 दिवसीय जिला स्तरीय स्तर जांच शिविर का समापन समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चिंदड़ में धूमधाम से आयोजित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी डा. यज्ञदत्त वर्मा थे जबकि अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पूर्व उप निदेशक राम गोपाल वर्मा ने शिरकत की। प्राचार्य देसराज ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काडट रामचन्द्र वर्मा ने धन्यवाद किया।

जिला संगठन आयुक्त सोमप्रकाश ठकराल ने बताया कि समारोह के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी डा. यज्ञदत्त वर्मा ने स्काउट गतिविधियों, प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्काउट्स ,गाइड, कब , बुलबुल को सम्मानित किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि स्काउटिंग जीने की कला सिखाती है स्काउटिंग से बच्चों में नई उर्जा का संचार होता है।

बेस्ट कब को सम्मानित करते जिला शिक्षा अधिकारी यज्ञदत वर्मा अन्य।