- Hindi News
- जिला सत्र न्यायधीश ने बागबां में सुनीं बुजुर्गों की समस्याएं
जिला सत्र न्यायधीश ने बागबां में सुनीं बुजुर्गों की समस्याएं
{ समस्याओं के समाधान के लिए दिए निर्देश
भास्करन्यूज | फतेहाबाद
जिलाएवं सत्र न्यायधीश एससी गोयल ने मंगलवार को जगजीवनपुरा स्थित बागबां में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक फूलचंद निवासी ठाकर बस्ती को श्रवण यंत्र भी प्रदान किया।
उन्होंने बागबां द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारी धरोहर है इसलिए हमें नि:स्वार्थ भाव एवं सच्चे दिल से बुजुर्गों का मान-सम्मान और उनकी सेवा करनी चाहिए। न्यायधीश गोयल ने बताया कि बागबां में वरिष्ठ नागरिकों की सेवा निस्वार्थभाव से की जा रही है। यह एक सराहनीय एवं उत्तम कार्य है। उन्होंने बताया कि बागबां में बुजुर्गों को प्रतिदिन भोजन तथा दो समय चाय उपलब्ध करवाई जाती है। प्रत्येक मंगलवार को भजन, कीर्तन तथा सत्संग का भी आयोजन किया जाता है।
इस मौके पर डॉ. भूपेन्द्र आनन्द ने वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की और दवाइयां भी वितरित की। इस मौके पर बागबां के अध्यक्ष कुशल चराईपौत्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेश बत्तरा, तहसीलदार दर्शन सिंह, डॉ. भूपेन्द्र आनन्द, यश बत्तरा, एडवोकेट योगेश गुप्ता, मैनेजर कुंदन लाल, मंगत राम, बिशन दास, गुरदयाल सिंह, पंकज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
फतेहाबाद। भारत विकास परिषद् द्वारा संचालित बागबां में बुजुर्गों की समस्याएं सुनते जिला सत्र न्यायाधीश एससी गोयल। साथ हैं कुशल चराईपौत्रा अन्य।