पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्व मरीज सुरक्षा दिवस पर सेमिनार आयोजित

विश्व मरीज सुरक्षा दिवस पर सेमिनार आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अहरवांस्थित शहीद बाबा दीप सिंह कॉलेज ऑफ नर्सिंग में 9 दिसम्बर को विश्व मरीज सुरक्षा दिवस पर सेमिनार का आयोजन हुआ। सेमिनार का शुभारंभ डा. विरेंद्र सिवाच, सचिव स. हरमीत सिंह कमलदीप सिंह के द्वारा किया गया।

डा. विरेंद्र सिवाच ने बच्चों को विश्व मरीज सुरक्षा दिवस के बारे में संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन हर साल मरीजों की सुरक्षा के लिए मनाया जाता है। उन्होंनें बताया कि मरीज की सुरक्षा के साथ-साथ खुद की सुरक्षा भी जरुरी है। सेमिनार में गुरमीत बीएससी नर्सिंग ने विश्व मरीज सुरक्षा दिवस का परिचय दिया, हरप्रिया ने मरीज की सुरक्षा हाथ की सफाई के द्वारा, सविता ने उच्च सुरक्षा मापदंड के बारे, प्रवीन रानी ने स्वयं सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बच्चों ने सेमीनार ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और इस के बारे में ज्ञान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में शपथ ली गई कि हम अपने व्यवसाय में मरीज खुद की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे।

मरीज सुरक्षा दिवस पर शहीद बाबा दीपसिंह नर्सिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नर्सिंग छात्राएं।