- Hindi News
- 2 दिवसीय राष्ट्रीय दलित साहित्यकार सम्मेलन 13 से
2 दिवसीय राष्ट्रीय दलित साहित्यकार सम्मेलन 13 से
भारतीयदलित साहित्य अकादमी के तत्वाधान में 2 दिवसीय 30वां राष्ट्रीय दलित साहित्यकार सम्मेलन पंचशील आश्रम जड़ोदा दिल्ली में 13 14 आश्रम को होगा। यह जानकारी देते हुए अकादमी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश जोइया ने बताया कि सम्मेलन में केंद्रीय खाद्यमंत्री रामबिलास पासवान बतौर मुख्यातिथि भाग लेंगे।
सम्मेलन का उद्घाटन अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद करेंगे। सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्यायिक अधिकारिता मंत्री विजय सांपला, सांसद सत्यनारायण जटिया, सांसद संगप्रिय गौतम, सांसद रामनाथ अठवाले, जमनादेवी बारूवाल, बबनराम घोलक, रमेश डीगवाल होंगे। इस अवसर पर देशभर के सभी भाषाओं के दलितोत्थान में जुटे साहित्यकार, पत्रकार, लेखक, संपादक आदि भाग लेंगे और दलित उत्थान विषयों पर विचार विमर्श करेंगे। सम्मेलन में डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों के वितरण के साथ-साथ डॉ.अंबेडकर फैलोशिप का भी वितरण होगा।